नए केसों की संख्या घटी, बड़े राज्यों में एक्टिव केस भी घटे
सुमन कुमार
देश में शनिवार की रात तक कोरोना के 54735 नए मरीज सामने आए हैं और इनका करीब 89 प्रतिशत हिस्सा देश के सिर्फ 13 राज्यों में सिमटा हुआ है। महाराष्ट्र में 9601, आंध्र प्रदेश में 9276, तमिलनाडु में 5879, कर्नाटक में 5172, यूपी में 3587, बिहार में 3007, बंगाल में 2589, तेलंगाना में 2083, ओडिशा में 1602, असम में 1457, राजस्थान में 1348, केरल में 1129, दिल्ली में 1118 और गुजरात में 1025 नए मरीज सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली जैसे कोरोना प्रभावित बड़े राज्यों में एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो गई है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या साढ़े पांच लाख के पार पहुंच गई है। अभी देश में कुल 567730 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े ग्यारह लाख के पास पहुंच गया है। देश में 1145629 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 65 प्रतिशत से ऊपर (65.44) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 33 प्रतिशत से नीचे (32.43) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 373464 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.13 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 1750723 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 51255 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में शुक्रवार की रात तक 57118 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या में शनिवार को गिरावट आई है। पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को टेस्ट की संख्या में करीब 62 हजार की कमी हुई है। रविवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 4 लाख 67 हजार 172 टेस्ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्ट की संख्या एक करोड़ 98 लाख 21 हजार 831 पर पहुंच गयी है।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 81 लाख 35 हजार 926 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 14 लाख 06 हजार 170 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 90 हजार 801 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये करीब 62.89 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.81 प्रतिशत है और भारत में ये औसत सवा दो प्रतिशत से भी कम है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर रविवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 853 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 79 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 322, तमिलनाडु में 99, कर्नाटक में 98, आंध्र प्रदेश में 58, बंगाल में 48 और यूपी में 47 मौतें हुई हैं। शेष 21 प्रतिशत मौतें देश के 21 राज्यों में हुई हैं। इनमें से दिल्ली में 26 जबकि गुजरात में 23 मौतें हुई हैं। इसके अलावा पंजाब में 19, राजस्थान 16, बिहार में 13, तेलंगाना 11, जम्मू कश्मीर में 11, ओडिशा में 10, मध्य प्रदेश में 9, केरल 8, झारखंड, हरियाणा 7-7, गोवा, असम, चंडीगढ़, उत्तराखंड में 3-3, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार आइलैंड, त्रिपुरा में 2-2, मणिपुर में 1 मौत हुई हैं।
इसे भी पढ़ें-
Comments (0)
Facebook Comments (0)